place Current Pin : 822114
Loading...


जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो के पिता के श्राद्धकर्म में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक सुनीता चौधरी हुए शामिल, अर्पित की श्रद्धांजलि।

location_on गोला access_time 10-Jul-24, 11:21 AM

👁 106 | toll 60



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

गोला(रामगढ़ ):गोला प्रखंड के कामता गांव निवासी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गोला मध्य क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो के पिता स्व. नन्हकू महतो का द्वादश कार्यक्रम मंगलवार को उनके पैतृक आवास में आयोजित हुआ। श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर स्व. नन्हकू महतो को श्रद्धांजलि दी। श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी शामिल हुए। सर्वप्रथम सांसद एवं विधायक ने स्व. नन्हकू महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका ढांढ़स बंधाया। श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि देने वालों में जिप अध्यक्ष सुधा चौधरी, जिप सदस्य धनेश्वर महतो, सरस्वती देवी, रेखा सोरेन, प्रीति दीवान, पूर्व जिप सदस्य गोपाल चौधरी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो एवं मनोज महतो, जिला कोषाध्यक्ष सह कुंदरूकलां मुखिया किशुनराम मुंडा, केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, युवा नेता पीयूष चौधरी, समाजसेवी धीरेन प्रसाद उर्फ ब्रजेश कुमार एवं चंदर महतो, वीरेंद्र सिन्हा उर्फ बाबू, राजनंदन महतो, सरगडीह मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह, बंदा मुखिया कुलदीप साव, बरियातू मुखिया राजकुमार साव, पंसस सुशीला देवी, उपमुखिया रूबी देवी, योगेंद्र महतो, रमन पटेल, रूपेश महथा, दीपक मुंडा, भाजपा नेता मनोज कुमार महतो, बबलू साव, जितेंद्र साहू, शिक्षक शिवप्रकाश, निहार रंजन सहित काफी संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play