place Current Pin : 822114
Loading...


संतोष महतो ने थामा जेबीकेएसएस का दामन,एक्शन मोड में जेबीकेएसएस, तीस लाख कार्यकर्ता चलाएंगे अभियान, लोगों से होगा संपर्क।

location_on रामगढ़ access_time 09-Jul-24, 07:51 AM

👁 83 | toll 46



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

जयराम महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर रांची में शामिल कराया* 'झारखण्ड मांगे जयराम' अभियान के तहत सवा तीन करोड़ लोगों से जुड़ेंगे, लेंगे बदलाव का संकल्प रांची।रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष महतो ने जेबीकेएसएस का दामन थाम लिया है। उन्होंने जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की मौजूदगी में रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में संगठन का दामन थामा। अब वे संगठन के मज़बूती और विस्तार के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। लंदन के इंपीरियल कॉलेज से मास्टर डिग्री हासिल करने वाले प्रकाश कुमार ने भी संगठन का दामन थामा। झारखण्ड की राजनीति का नया चेहरा बन कर उभरे जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से राज्य के प्रभावी युवाओं को पार्टी में जोड़ने का सिलसिला शुरू है।रामगढ़ से चुनाव लड़ चुके संतोष महतो शिक्षित और प्रभावी चुनावी रणनीति के लिए जाने जाते हैं।संतोष महतो के आने से पार्टी और मज़बूत होगी।साथ ही साथ उनकी टीम को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ने के राज्य स्तरीय अभियान की ज़िम्मेदारी दी गई।केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो एवं उपाध्यक्ष संजय मेहता ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस अभियान के तहत राज्य के करीब सवा तीन करोड़ की आबादी से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। अभियान का संदेश झारखंडियों को अपने हक के लिए एकजुट करना एवं लक्ष्य झारखंडियों की अपनी सरकार बनाना होगा।और नये जुड़े सदस्य इसमें महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका में रहेंगे। झारखण्ड की जनता वर्तमान शासन-प्रशासन से परेशान हो चुकी है। बदलाव की मांग जोरों पर है ऐसे में जयराम महतो की ओर जनता बड़ी आशा के साथ देख रही है। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम पूरी ताकत के साथ इस चुनाव में भाग लेंगे और नई सरकार बना कर झारखण्ड की तकदीर बदलने का कार्य करेंगे। वहीं जयराम महतो ने सत्ता परिवर्तन की ओर साफ इशारा कर दिया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों ने साफ कर दिया है कि झारखंड वासियों का उन्हें भरपूर समर्थन है। हम मतदाताओं का सम्मान करते हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि जो भी कमी रह गई उसे पूरा कर हम सरकार बनाएंगे और झारखंड वासियों के सेवक बन कर कार्य करेंगे जिससे झारखंड का नवनिर्माण होगा। संतोष महतो ने कहा कि जेबकेएसएस की विचारधारा झारखंडी युवाओं के बीच तेजी के फैला है और झारखण्ड के लोगों को नयी उम्मीद जगी है। रामगढ़ के संतोष महतो अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने झारखंड के विषयों पर लंबा संघर्ष किया है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play