place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़,माण्डू और पतरातु प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायतों में झारखण्ड किसान महासभा के कमिटी का गठन हुआ।

location_on रामगढ़ access_time 01-Jul-24, 08:16 AM

👁 95 | toll 43



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

किसान महाजुटान को लेकर तैयारी पूरा हुआ-संतोष महतो रामगढ़: कैथा के समीप राँची- हज़ारीबाग़ फ़ोरलेन में स्थित पार्थ होटल सभागार में रविवार को बैठक रखा गया जिसमें निकटवर्ती अगुवा किसानों का बैठक सह परिचर्चा आयोजित किया गया।बैठक में आगामी किसान महाजुटान को लेकर रणनीति बनायी गयी। बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड किसान महासभा के अध्यक्ष राजू महतो ने किया बैठक का संचालन अशोक महतो और कपिल देव महतो ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में झारखण्ड में मिलेट खेती के विशेषज्ञ पंकज रॉय ने आधुनिक खेती के साथ साथ खेती आधारित उद्यमों के विकास और आम किसान के संयोजन के एजेंडे पर विस्तृत बात रखी और महासभा द्वारा हर संभव सहायता और प्रशिक्षण आदि के प्रक्रिया पर लोगों को सुझाव दिये।मुख्य वक्ता रामगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता संतोष महतो ने महासभा के आगामी योजनाओं का विस्तार से बताया और कहा कि- झारखण्ड राज्य के किसान असंगठित हैं इनकी स्थिति दिहाड़ी मज़दूरों से भी अधिक ख़राब हो गई है लेकिन राज्य में किसी पार्टी और नेता इनके ऊपर बात तक करने को जरूरी नहीं समझते हैं।इनके मुद्दों और समस्याओं को एक कोरम से ज़्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।अन्य राज्यों में जहां किसान विकास के नये नये आयाम गढ़ हैं वहीं झारखण्डी किसान आभाव को अपना क़िस्मत समझ चुके हैं।दूसरे राज्यों में किसान अपने बुनियादी ज़रूरतों के आधार पर सरकार बनाते और गिराते हैं लेकिन हमारे राज्य में इनके बारे बात करने से भी राजनीतिक पार्टी और इनके नेता कतराते हैं।इसलिए ऐन झारखण्ड के किसानों ने एकजुट होने और अपने समाधान के लिए वृहद् आंदोलन की तैयारी कर ली है।मुख्य मुद्दों में महासभा ने तय किया है कि-इस वर्ष सरकार को किसानों से तय एमएसपी दर पर ससमय धान ख़रीद करना होगा किसानों के खाते में इसका भुगतान चौबीस घंटे के अंदर देने ,ग़ैर मजरुआ ख़ास ज़मीन का रसीद किसानों के नाम निर्गत करना शुरू करना होगा और अंचल और प्रखण्ड कार्यालयों में भ्रष्टाचार ख़त्म करने को लेकर मुख्य रूप से आंदोलन करने को लेकर प्रस्ताव पारित हुए।राज्य के प्रभावी किसान संगठन झारखण्ड किसान महासभा के दीगवार पंचायत प्रभारी शांति देवी,करमा दक्षिणी सुमिला कुमारी,करमा उत्तरी प्रभारी-कीर्ति देवी,वार्ड 27 में महिला प्रभारी विनीता कुमारी,सह प्रभारी सीमा बेदिया संयोजक सरिता कुमारी और प्रतिभा देवी नियुक्त किए गए।पुरुष किसान प्रभारी सेवालाल महतो तथा सह प्रभारी हरिनाथ महतो बनाये गये।ऊपर बरगा पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए।जेकेएम के पंचायत कमिटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आगामी महीने तक रामगढ़ ज़िले में किसानों के सबसे बड़े और मज़बूत संगठन के तौर पर महासभा को स्थापित करने पर सहमति दी साथ ही साथ तय हुआ कि आगामी समय में संगठन किसानों के लिए प्रदर्शन और आंदोलन तेज करेगा इसके लिए पूरे ज़िले में सघन बैठक किए जाएँगे और दस हज़ार किसानों को संगठन से जोड़ा जायेगा।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में न तो धान का खरीद समय पर हो रहा ना एम एस पी का भुगतान समय पर हो रहा के सी सी में भ्रष्टाचार चरम पर है ,अंचल कार्यालयों द्वारा किसानों को गुमराह कर उनकी जमीन हड़प ली जा रही है।लेकिन अब सरकार झारखण्ड के किसानों को हल्के में न ले और इनकी समस्याओ पर संज्ञान लेते हुए इनका त्वरित निदान करे।विभिन्न परियोजनाओं के नाम पर जो किसानों की जमीन हड़पी जा रही और मुवावजे के नाम पर ठेंगा दिखा दिया जा रहा इसे संगठन कभी बर्दास्त नही करेगा।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखण्ड किसान महासभा द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में किसान महजुटान किया जाएगा और किसानों को मज़बूत किया जाएगा।किसान महाजुटान रामगढ़ के बाजार समिति से शुरू होगा और 15 जिलों में महाजुटान किया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन और प्रदर्शन किया जायेगा और इसके लिए लाखों की संख्या में किसान सड़कों पर उतरेंगे।बैठक में लुमनाथ महतो को पोटमदगा पंचायत,अशोक कुमार महतो और सुनील कुमार महतो को सिरु पंचायत ,धर्मधीर महतो को दुलमी,सत्येन्द्र कुमार को इंचातू ,कालेश्वर महतो को उसरा ,राजकुमार महतो और तिरूपति पटेल को सिकनी ,सुदेश कुमार को होन्हे पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया।भूनेश्वर महतो देवेंद्र महतो,बसंत महतो,प्रमिला देवी और रेणु देवी को वार्ड 27 में कमिटी गठन की ज़िम्मेदारी दी गई।वहीं बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने संगठन को समर्थन देने की घोषणा किया।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play