place Current Pin : 822114
Loading...


सत्यलोक संस्था के सदस्यों द्वारा मनाया गया स्वास्थ्य और रोग जागरूकता सप्ताह।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 28-Jun-22, 11:20 PM

👁 656 | toll 327



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

स्वांग। बरसात के मौसम में गरीब बच्चे बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं और उन्हें बहुत तकलीफ झेलनी पड़ती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सत्यलोक संस्था ने एक सप्ताह तक का ये जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य कैसे रखा जाए और अलग-अलग रोग जैसे की डेंगू, मलेरिया आदि से कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी से अवगत करवाया गया। संस्था ने ये जागरूकता अभियान नरकी स्थित नवाडीह, और स्वांग स्तिथ पिपराडीह और गांधीग्राम, तीनों स्थानों पर चलाया और बच्चो के बीच मास्क और हाथ धोने के साबुन का वितरण करके इस जागरूकता सप्ताह को अंजाम दिया। इस जागरूकता अभियान का महत्व और भी बढ़ जाता हैं क्योंकि वो बच्चे गरीब किसान परिवार, दिहाड़ी मजबूर और जीवन यापन के लिए भीख तक मांगने वाले परिवारों से हैं जिनकी शिक्षा की जिम्मेदारी सत्यलोक संस्था ने लिया है और उनके बेहतर भविष्य के लिए ये लगातार काम कर रही है। सत्यलोक - एक नई आशा' जो गोमिया एवं कथारा स्तिथ एक समाजसेवी संस्था है, बीते 20 वर्षो से समाज सेवा के लिए कार्यरत है। और करीब पिछले 02 वर्ष से लगभग 250 गरीब बच्चों को निशुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है और जरूरत पड़ने कर इनका इलाज और अन्य देख- रेख भी करते हैं। संस्था की निशुल्क शिक्षा का प्रोग्राम चार अलग-अलग जगहों पर सफलतापूर्वक चल रहा है‌। इन बच्चों को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करके, पिछड़े हुए वर्गो को मुख्य समाज के बराबर में लाने के उद्देश्य से ये संस्था बीते 20 वर्षो से लगातार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। इस मौके पर संस्था के सत्यलोक संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो , रवि रंजन, आनंद निषाद, चंदन कुमार, गणेश कुमारी रवि, कुमार आयुष आदि मौजूद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play