place Current Pin : 822114
Loading...


दुलमीः उसरा पंचायत वार्ड नं 1 से आरती कुमारी वार्ड सदस्य के रुप में निर्वाचित हुई,लोगों ने दी बधाई

location_on दुलमी access_time 18-May-22, 05:07 PM

👁 1100 | toll 536



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

रिपोर्ट:दानिश पटेल 7763044328 दुलमी(रामगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतगणना शुरु हो गया है। दुलमी प्रखंड़ के उसरा पंचायत के वार्ड नं 1 से आरती कुमारी वार्ड सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। आरती कुमारी वार्ड नं 1 से कुल 185 मत लाकर विजय घोषित हुई। प्रतिद्वंदी धनवंती कुमारी को 115 मत मिले।आरती कुमारी विजय घोषित होने के बाद लोगों ने आरती को मिठाई खिला कर और फूल माला-पहनाकर स्वागत कर बधाई व शुभकामनां दिया। आरती कुमारी ने वार्ड नंबर 1 के सभी मतदाताओं और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर आरती कुमारी ने कहा जिस उम्मीद के साथ वार्ड नंबर 1 की जनता ने मुझे वार्ड सदस्य के रूप में चुना है मैं वार्ड नंबर 1 के विकास के लिए खरा उतरूंगी। मैं हमेशा सुख दुख में साथ रहूंगी। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर और साथ रहूंगी। बताते चले आपको आरती कुमारी पढ़ी लिखी एक निष्ठावान वार्ड सदस्य हैं। आरती कुमारी पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़कर लोगों की मदद करती आ रही है। समाज में जागरूकता फैला कर लोगों को जागरूक कर रही है। खासकर गरीब महिलाओं, गरीब बच्चों के लिए कार्य करती आ रही हैं।महिला सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play