स्वांग।। गोमिया प्रखंड अंतर्गत के हजारी पंचायत के विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के सदस्यों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन 7 मार्च को ओएनजीसी के जीसीएस गैस प्लांट के मुख्य द्वार के समक्ष धरना देकर शुरुआत किया गया। वहीं धरना से पूर्व दर्जनों की संख्या में विभिन्न गांवों से दर्जनों महिला-पुरुष धरना स्थल पर पहुंचे। मोर्चा के अध्यक्ष गणेश यादव के अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरना में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता वह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो भाग लिए। इस मौके श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा एवं स्थानीय विस्थापितों को 75% रोजगार व किसानों की छतिग्रस्त भूमि फसल का मुआवजा सहित अन्य मांगों पर कंपनी गंभीरता पूर्वक विचार करें अन्यथा जब कंपनी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ेगा तो कंपनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रैयत, विस्थापित, बेरोजगार ग्रामीणों का हक यदि कोई मारता है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ वादा खिलाफी, अन्याय और अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री महतो ने कहा कि ओएनजीसी अधीन टाटा कंपनी को भी रैयत विस्थापित बेरोजगारों के साथ कंपनी एक्ट नियम के तहत हर मोर्चे पर साथ खड़ा होना चाहिए, ना कि डिक्टेटरशिप कर स्थानीय लोगों को भ्रमित करने का काम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी को हमारी मांगे माननी पड़ेगी नहीं तो आंदोलन तीव्र होगा, जिसकी जवाबदेही कंपनी पर होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के अध्यक्ष गणेश यादव, हजारी पंचायत के निवर्तमान मुखिया मोर्चा के संयोजक चंद्रदीप पासवान, , झामुमो गोमिया प्रखंड सह सचिव एसपी अंसारी, अर्जुन प्रजापति, अमित पसवान, उपाध्यक्ष तारामणि देवी, केदार यादव, अनुपम यादव, झामुमो गोमिया प्रखंड सचिव बंटी उरांव, झारखंड किसान सभा संयुक्त सचिव श्याम सुंदर महतो, सीटू नेता राकेश कुमार प्रमोद कुमार कश्यप, विमल देवी, सचिव राजकुमार प्रजापति, उपसचिव राकेश कुमार, अर्जुन प्रजापति, बबलू यादव, सरवन कुमार दास, कोषाध्यक्ष सौरभ प्रसाद, विजय प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, , छोटे लाल यादव, अरुण यादव, गणेश प्रजापति, कुणाल प्रसाद, गणेश प्रजापति, मनीष पासवान, राजूराम, सुभाष राम, योगेश यादव, चंदन प्रजापति, सनी कुमार आदि मौजूद थे,