जैनामोड़ (बेरमो)। जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह निवासी आजसू पार्टी के सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार महतो जमीन संबंधी मामला निपटारा करने की मामला को लेकर जरीडीह थाना पहुंचे थे। लेकिन थाना में कार्यरत एएसआई रामदेव प्रसाद और नवीन कुमार ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए हावालात में बंद करने की धमकी दी। लेकिन धीरे-धीरे यह मामला आग की तरह ग्रामीणों के बीच फैल गई। बांधडीह के ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए थाना के गेट पर बैठ कर घंटों जाम कर दिया। बोकारो एएसएसपी, डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद दोनों प्रशासन के एएसआई पर कानूनी कार्रवाई करने की आश्वासन दिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी विनय कुमार, आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव काशीनाथ सिंह के द्बारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए जाम को हटाया गया। न्याय की मांग करते हुए थाना गेट पर बैठ कर घंटों धरना प्रदर्शन दीया। जिस अवसर पर आजसू पार्टी के नेता के साथ साथ सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।