place Current Pin : 822114
Loading...


इंडियन टेनिस क्रिकेट टीम में कसमार के मंजूरा के चंदन का हुआ चयन

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 18-Feb-22, 09:34 PM

👁 647 | toll 380



1jitendra paswan check_circle 1.0 star
Public

कसमार(बेरमो)। कसमार प्रखंड के मंजूरा निवासी चंदन कुमार महतो का चयन भारतीय टेनिस क्रिकेट टीम में किया गया है। चंदन नेपाल के पोखरा में 22 से 27 फरवरी तक चार देशों के बीच खेली जाने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम भाग लेगी। चंदन उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 21 फरवरी को नेपाल रवाना होंगे। चंदन की अधिकारिक पुष्टि टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया गुर्जर ने किया तथा चयन का सर्टिफिकेट भी भेजा है। इससे पूर्व चंदन झारखंड टीम से भी तीन सीरीज खेल चुके हैं। चंदन ने स्टेट टीम से एक सीरीज में कप्तानी करने का भी गौरव हासिल कर चुके हैं। बेहत्तर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी के रूप में इनका चयन भारतीय टेनिस क्रिकेट टीम में हुआ है। संसाधनों के अभाव में गुजर रहा चंदन का जिंदगी : बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला चंदन आर्थिक समस्याओं से भी दो चार होना पड़ रहा है। उचित संसाधन के बगैर इंडियन टीम से खेलना वाकई गर्व की बात है। चंदन महतो फिलहाल एसएस प्लस टू हाई स्कूल कसमार के 12 कक्षा का छात्र है। पढ़ाई के अलावा खेल में काफी समय देता है। सैंकड़ों किलोमीटर का सफर कर कई मैच खेल चुका है। चंदन के पिता एक साधरण किसान एवँ मजदूर हैं तथा माताजी गृहिणी : बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले चंदन के पिता मनोज कुमार महतो खेती किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता मालती देवी गृहिणी है। अपने बेटे की प्रतिभा पर इन्हें गर्व है। अपने बेटे को क्रिकेट की दुनिया में शिखर तक पहुंचाने के लिए जरूरत पड़ने पर अपनी जमीन भी बेचने को तैयार है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play