place Current Pin : 822114
Loading...


ग्यारह बजे तक नहीं पहुंचे प्रखंड और अंचल कर्मी, मनिका बीडीओ ने काटी हाज़िरी

location_on मनिका access_time 30-Dec-21, 03:05 PM

👁 374 | toll 148



Uttam Kumar 5.0 star
Public

बीडीओ बीरेन्द्र किंडो ने मंगलवार को प्रखंड और अंचल कार्यालय में देर से आने वाले दो दर्जन से अधिक कर्मियों की हाजिरी काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। मालुम हो कि प्रखंड कार्यालय में 11 बजे तक एक भी कर्मी नहीं पहुंचे थे। वहीं अंचल कार्यालय में 11:30 बजे तक एक भी कर्मी नहीं पहुंचे थे। मौके पर अनुसेवक छिंदा पासवान और पवन कुमार ही उपस्थित थे।बीडीओ ने प्रखंड के 20 कर्मियों और अंचल के सभी कर्मियों का उपस्थिति पंजी में हाजिरी काटते हुए स्पष्टीकरण माँगा है। ज्ञात हो मनिका प्रखंड और अंचल कार्यालय में कर्मियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मनमाने तरीके से कर्मियों का कार्यालय आना जाना जारी है। बीडीओ ने कहा कि देर से आने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में रहने की हिदायत दी है। वहीं अंचल में एक भी कर्मी के 11:30 बजे तक नहीं पहुंचने कड़ी हिदायत दी है।उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी कर्मी प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें।बीडीओ ने बताया कि सभी कर्मियों का इस बार स्पष्टीकरण की मांग की गई है।वहीं उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक, सीआई, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों की हाजिरी काटी गई है। संतोष जनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने के बाद वेतन रोक दिया जायेगा। बताते चलें कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में दूर दराज से ग्रामीण आकर घण्टों कर्मियों का इंतजार करते हैं। कर्मियों लेट लतीफी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
#Pattern change

location_on Jcert
access_time 01-Dec-23, 02:31 PM
#3
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#4
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#5
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play