स्वांग। विस्थापित संवेदक समिति स्वांग के सदस्यों ने स्वांग कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के साथ एक परिचयात्मक बैठक हुई। जिसमें संगठन के सदस्यों द्वारा पीओ को बुके प्रदान करके उनका स्वागत किया गया। वही संगठन के सदस्यों द्वारा कार्य के मद्देनजर होने वाली विभिन्न परेशानियों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों में प्रबंधन के साथ सहमति भी बनी। बैठक में मुख्य रुप से क्षेत्रीय समिति के सचिव विजय कुमार सिंह, संगठन सचिव बिजय यादव उक्त बैठक में शामिल रहे। वही समिति के संरक्षक विजय सिंह, अनिल सिंह सहित अध्यक्ष पिंटू यादव, सचिव रामनाथ यादव,कोषाध्यक्ष मंटु यादव,संरक्षक अनिल सिंह विजय सिंह,किरण प्रसाद,वीरेंद्र सिंह,संजीत पासवान,बासुदेव पासवान,मंटु पाल,भुनेश्वर यादव,उमेश प्रजापति,श्रवण सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।