स्वांग।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गोमिया प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया प्रत्याशीयों द्वारा जनसमर्थन जुटाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के प्रबल मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी पति समाजसेवी प्रदीप रवानी को ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल हो रही है, सुनीता देवी एक शिक्षित उम्मीदवार है, अपने पति के साथ एक लंबे समय से समाजसेवी के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। गरीब,असहाय व निशक्त लोगों को इनके द्वारा काफी मदद पहुंचाया गया है, अक्सर इनके आवास पर अत्यंत गरीब व असहाय लोग मदद की आस में पहुंच जाते हैं। सुनीता देवी इन लोगों को हर संभव मदद करती है। इनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर बहुल संख्या में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के महिला पुरुष ग्रामीणों ने इन्हें आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में आने का आग्रह किया। इन्हीं जन भावनाओं के साथ सुनीता देवी मुखिया पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ी है। सुनीता देवी ने कहा है कि यदि जनता मुझे मुखिया के रूप में चुनती है तो मैं पंचायत के चहुंमुखी विकास करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निपटारा करना मेरी प्राथमिकता होगी। सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुक लाभान्वित होंगे। उन्हें उनका हक अधिकार से कोई भी वंचित नहीं कर सकता है।