place Current Pin : 822114
Loading...


कल्याणपुर में आजिविका महिला संकुलन संगठन का किया गया उद्धघाटन* महिलाओं को अब टंडवा जाने की जरूरत नहीं: सोनू कुमार गुप्ता

location_on पिपरवार access_time 08-Sep-21, 04:24 PM

👁 260 | toll 119



1 -4.0 star
Public

पिपरवार।सरना क्लब कल्याणपुर में बुधवार 08 सितम्बर 2021को कल्याणपुर आजिविका महिला संकुलन संगठन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामु मिंज ने फीता काट कर किया।उसके बाद कल्याणपुर आजिविका महिला संकुलन संगठन की अध्यक्ष सुनीता देवी,सचिव पुष्पा देवी,उपसचिव सुनीता देवी,कोषाध्यक्ष रेशमा देवी,लेखपाल सुष्मिता उराँव को चुनकर पदभार दिया गया।मुख्य अतिथि ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा अब इस क्षेत्र के आजिविका समूह के महिलाओं को अब टंडवा नही जाना होगा।अब आजिविका महिला समूह संगठन के महिलाओ को सारी सुविधाएं कल्याणपुर में ही उपलब्ध रहेगी।वही समाजसेवी पुरान महतो ने कहा यह समूह महिलाओं को उत्थान के लिए है बकरी पालन,गाय पालन,जैसे विभिन्न कुटीर उद्योग को बढ़ावा देता है वही अनिता होरो ने महिलाओं को संगठन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तत्पश्चात बेटी हूँ मैं बेटी गीत पर कल्याणपुर आजीविका महिला समूह के द्वारा नागपुरी नृत्य किया गया। चौड़ा आजिविका महिला समूह के द्वारा दहेज प्रथा पर नृत्य किया गया। महिलाओ के कार्यक्रम को देखकर पुरान महतो ने महिलाओ को 5 सौ रुपए प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किए।महिलाओ द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।मौके पर ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी कॉउंसिल जिला अध्यक्ष सह युवा इंटक कांग्रेस जिलामहासचिव सचिन पासवान, समाजसेवी पुरान महतो,समाजसेवी सोनू कुमार गुप्ता,मोनिया उराँव,रंका टाना भगत,अनिमा कुजूर,अनिता होरो, संदीप कुमार,ललिता देवी,प्रिय देवी, सुनीता देवी,सोनी देवी,अंजू कुमारी करुणा,ज्योति तिर्की,मनीषा कुजुर, पुष्पा कुमारी,रीता देवी,उर्मिला देवी सहित कई लोग उपस्थित थे


Trending in related area :

#1
भारतीय संविधान अन्य देशों से लिया गया है.

location_on India
access_time 04-Jul-23, 08:34 AM
#2
✅महत्वपूर्ण नारे (slogans)

location_on India
access_time 04-Jul-23, 08:36 AM
#3
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पिपरवार में स्थापित तीन महापुरुषों को नहीं किया गया याद। जनप्रतिनिधियों एवं से सीसीएल के अधिकारियों ना साफ सफाई की गई ना माल्यार्पण किया गया। इसकी घोर निंदा करते हुए पिपरवार विकास समिति के सदस्यों द्वारा किया गया साफ सफाई एवं माल्यार्पण

location_on पिपरवार
access_time 16-Aug-21, 08:45 AM
#4
Important Geography Question Answer

location_on India
access_time 04-Jul-23, 08:37 AM
#5
पिपरवार में झामुमो ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत (पिपरवार से खबर मन्त्र संवाददाता आदर्श विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

location_on पिपरवार
access_time 02-Sep-21, 08:45 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play