place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया, आईईएल, ललपनिया सहित तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न

location_on Gomia access_time 18-Jul-21, 11:27 PM

👁 731 | toll 463



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। बेरमो अनुमंडल के गोमिया, आईईएल, ललपनिया थाना सहित तेनुघाट ओपी परिसर में बकरीद को लेकर शनिवार की देर संध्या में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद्र हांसदा ने की। मौके पर मौजूद बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। यहां के लोग शांति प्रिय हैं। जिसके कारण यहां किसी प्रकार का कोई वारदात नहीं होता है। हमें उम्मीद हैं कि यह त्योहार भी शांति पूर्वक सफल रहेगा। कहा कि बकरीद के दरम्यान नमाज अदा करने के लिए एक स्थान पर एकत्रित नहीं होना है। पर्व को घर में रहकर कोरोना की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मनाना है। वहीं संबंधित थाने के थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। हिंदू एवं मुस्लिम दोनों भाई आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करें। मौके पर गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, आशीष खाखा, आशीष कुमार, छोटेलाल पासवान, केशव कृष्ण चौधरी आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play