place Current Pin : 822114
Loading...


कुआँ में डूबने से हुई महिला की मौत। 24 घंटे पूर्व उसके पति का बीमारी से हुआ था निधन, घर पर पसरा सन्नाटा।

location_on स्वांग access_time 16-Jul-21, 03:37 PM

👁 1091 | toll 548



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

स्वांग। गोमिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के निधन के 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि उसकी पत्नी का भी निधन हो गया। घर पर दो लोगों की मौत से परिजन सदमे में है। जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया सिनेमा हॉल निवासी लाला कान्दू 52 का गुरुवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार था। उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। उसके निधन के बाद कल उसका अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन उसके पति के निधन के 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि पत्नी अनुराधा देवी 45 वर्ष का रात को घर के समीप कुआँ में गिरने से निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि उसे मृगी का भी दौरा पड़ता था। इसके अलावा रात को कभी भी उठकर घर का काम करने लगती थी। कभी कभी वह रात को गांव में घूमने निकल जाती थी। लेकिन बहुत ही सुशील और मिलनसार महिला थी। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि वह रात को उठी और बाथरूम गई होगी। इसके कुआँ से पानी निकाली है। बाल्टी में पानी आधा भरा हुआ है। वह उसी दौरान मृगी बीमारी का दौरा पड़ा होगा और वह कुआँ में गिर गई। उन्होंने बताया कि कल ही लाला कान्दू के अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद सभी थके हुए थे। थकान के कारण रात को सभी सो गए। अनुराधा देवी भी घर के महिलाओं के साथ सो गई, उसकी एक बेटी है जो बीए में पढ़ती है, वह भी सो गई थी। अनुराधा देवी कब नींद से उठी और कुआँ में जा गिरी इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई। सुबह जब उन्हें खोजा जाने लगा तब वह कुएं में तैरते हुए मिली। परिजनों ने तुरंत इस घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुँची और उसे बाहर निकाला गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुआँ से बाहर निकाला। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play