place Current Pin : 822114
Loading...


सीटू आई.ई.एल गोमिया शाखा का हुआ पुनर्गठन।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 08-Jul-21, 12:37 PM

👁 483 | toll 274



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

मजदूरों ने सीटू पर फिर से जताया भरोसा, सीटू के बैनर तले हुए गोलबंद। इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन (सीटू) की विस्तारित बैठक गोमिया के स्वांग अवस्थित सीटू कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष लालचंद सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सीटू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन (सीटू) आई.ई.एल गोमिया शाखा के महासचिव रामचंद्र ठाकुर एवं सीटू के बोकारो जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास खास तौर पर मौजूद थे। बैठक में उपस्थित रामचंद्र ठाकुर ने कहा सीटू अपने स्थापना काल से ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती आ रही है। आज केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण एवं मजदूरों के ऊपर हो रहे हमले के खिलाफ, सीटू मुखर होकर सड़क पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा आई.ई.एल गोमिया के अंदर सीटू पिछले कई दशकों से मजदूरों का नेतृत्व कर रही है। आज फिर से आई.ई.एल गोमिया के मजदूरों ने सीटू के ऊपर भरोसा कर सीटू के बैनर तले गोलबंद होकर यह साबित कर दिया है कि सीटू ही मजदूरों का असली मजदूर संगठन है, सीटू ही मजदूरों के संघर्ष का नेतृत्व मुखर हो कर दे सकती है। सीटू के जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन (सीटू) आई.ई.एल गोमिया शाखा का पुनर्गठन एवं सीटू के बैनर तले मजदूरों का भारी संख्या में गोलबंद होना यह बतलाता है कि आने वाले दिनों में सीटू के नेतृत्व में आई.ई.एल समेत केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण व चार लेबर कोड के खिलाफ गोमिया में बड़ा आंदोलन होगा। यूनियन का पुनर्गठन करते हुए नई कमेटी बनाई गई। अध्यक्ष लालचंद सोरेन जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष शारदानंद कुमार चौहान,उपाध्यक्ष मुकेश रवानी, बिनोद रविदास, अनूप ओझा, महासचिव रामचंद्र ठाकुर , सहायक सचिव माधव चौधरी, संयुक्त सचिव - प्रशांत श्रीवास्तव, मोहम्मद आजाद, जुल्फिकार अली, कृष्णा हंसदा संगठन सचिव , रवि सिंह, संतोष पासवान, विनय कुमार, महादेव मरांडी कोषाध्यक्ष शंकर प्रजापति, सहायक कोषाध्यक्ष मनोज रवानी, कार्यकारिणी सदस्य जीत लाल प्रजापति, अजय रजक, सुनील यादव,सतीश मूमू, हेमंत पासवान,सुरेश प्रजापति, ब्रजेश प्रसाद, विजय करमाली, रामकुमार मरांडी, रामनाथ मूमू, विनय कुमार गुप्ता, रामा कृष्णा मुर्मू ,कैलाश यादव, दिवाकर उपाध्याय।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#3
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#4
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM
#5
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर

location_on Nawadih
access_time 02-Feb-21, 08:32 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play