place Current Pin : 822114
Loading...


दो मिनट भी नहीं लगे और एक इंसान आग के भट्ठी में तब्दील हो गया। परिजन को राख तक नही हुआ नसीब।

location_on फुसरो। access_time 01-Jul-21, 09:12 PM

👁 960 | toll 513



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

फुसरो। दो मिनट भी नहीं लगे और एक इंसान तब्दील हो गया राख में। यह घटना घटी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल ) के बोकारो स्टील प्लांट में। प्लांट के एसएमएस 2 सीसीएस एलएफ में प्रभाव कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय ठेका मजदूर अशोक टुडू की आज अपराह्न खौलते प्लांट की भट्टी (लड़ैल) में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। पूरी तरह राख में तब्दील हो जाने के कारण मृतक अशोक टुडू का शव बरामद नहीं हो सका है। मृतक बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड स्थित नारायणपुर गांव का रहने वाला था। बोकारो इस्पात प्रबन्धन अभी इसपर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play