place Current Pin : 822114
Loading...


जारंगडीह के छह युवक तारापीठ से पुजा अर्चना कर लौटने के क्रम गाड़ी हुआ दुर्घटना ग्रस्त।

location_on जारंगडीह न्यूज़। access_time 29-Jun-21, 06:48 PM

👁 636 | toll 376



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

घटना स्थल पर ही दो की मौत, चार घायल, एक की हालत चिंता जनक। जारंगडीह । तारापीठ से लौटने के क्रम में चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। जिसमे दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही होने की खबर मिली। जबकि मृतकों की पहचान अखिल सिंह और विकाश गुप्ता के रूप में हुई है। घटना में वाहन में सवार चार और यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों का घर बोकारो जिले का जारंगडीह निवासी बताया गया। सड़क दुर्घटना सोमवार के अहले सुबह बीरभूम-झारखंड सीमा पर रामपुरहाट-दुमका मार्ग पर सुरीचुआ गांव के पास हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्री युवक सोमवार की सुबह बीरभूम के तारापीठ से चार पहिया वाहन से मां तारा कि पूजा-अर्चना कर झारखंड के बोकारो जिले के जारंगडीह लौट रहे थे. इसी बीच सुनिचुआ गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरा। हादसे में अखिल सिंह नाम के एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। पांच और यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही रामपुरहाट पुलिस और रामपुरहाट फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और दमकलकर्मियों ने मृतकों और घायलों को बचाया और उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक अन्य यात्री विकाश गुप्ता की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत नाजुक है।इस खबर के बेरमो के जारंगडीह पहुचते ही यहां मातम पसर गया और आनन फानन में युवकों के परिचित और परिजन घटना स्थल के लिए निकल पड़े। बताया जाता है कि जारंगडीह से लगभग सात से आठ गाड़ियां घटना के लिए निकली है। बताता चलू कि उपरोक्त सभी युवक जारंगडीह निवासी जारंगडीह के ही एक गाड़ी से मां तारा की दर्शन के लिए निकले थे और लौटने के क्रम में यह दर्दनाक घटना घटी। समाचार लिखे जाने तक घायलों या मृतक युवक के शव जारंगडीह उनके पैतृक गांव नही पहुचे थे। कयास लगाया जा रहा था कि देश शाम तक लोग शव और घायलों को लेकर यहां लौटेगे। बहरहाल इस घटना ने पुरे जारंगडीह वासियों को अंदर से हिलाकर रख दिया है और चेहरा मर्माहत दिख रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play