Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


गोला मंडल भाजपा द्वारा गैस कम्पनी के विरुद्ध खोला गया मोर्चा , सांसद प्रतिनिधि द्वारा सांसद को लिखा गया पत्र

location_on गोला access_time 26-Jun-21, 05:51 PM

👁 423 | toll 119



1 N/A star
Public

गोला गैस कम्पनी की मनमानी एवं इसके कार्यप्रणाली तथा गुणवत्ता की जाँच की माँग को लेकर भाजपा गोला मंडल द्वारा प्रतिकार किया जा रहा है । जानकारी के अनुसार गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) द्वारा भूमिगत पाईप लाईन हेतु बोरिंग का कार्य एन एच 23 के बगल स्थानीय माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के पास सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा के घर के पास किया जा रहा है । इस संबंध में विजय ओझा ने सांसद जयंत सिन्हा को पत्र लिख कर माँग की है कि अभी भूमिगत पाईप बिछाने का कार्य चल रहा है और पाईप लीक हो गई और पानी उनके घर के अन्दर प्रवेश कर रहा है , भविष्य में गैस आपूर्ति शुरू होगी तो यहाँ भयानक बिस्फोट भी हो सकता है , इसकी क्या गारंटी है , उनके घर के दीवार में क्रैक भी आ गया है , पुराना खपरैल घर है जो कभी भी गिर सकता है , उन्होंने कहा कि पहले कम्पनी के कार्यों की गुणवत्ता की जाँच हो , उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि सांसद के मार्फत केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी आग्रह है कि वे भी इसे संज्ञान में लें । इधर भाजपा गोला मंडल ने माँग की है कि पहले गैस कम्पनी के कार्यों की गुणवत्ता की जाँचोपरान्त ही उसे कार्य करने की अनुमति दी जाय किसी ग्रामीणों को दिक्कत नहीं हो , नही तो गोला मंडल अध्यक्ष बब्लू साव के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन छेड़ा जायेगा जिसकी जानकारी स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा को दे दी गयी है , जिसमें शामिल हैं महामंत्री जितेंद्र साहु, रवि कुमार, संतोष तिवारी , प्रीतम झा , प्रदीप बर्मन आदि ।




Post News & Earn