place Current Pin : 822114
Loading...


व्यापार मंडल में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।

location_on गोमिया access_time 24-Dec-20, 09:47 AM

👁 608 | toll 279



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

गोमिया संवाददाता ओमकार नाथ मिश्रा के खास का रिपोर्ट। गोमिया,। गोमिया प्रखंड कार्यालय के समीप व्यापार मंडल सहयोग समिति के कार्यालय में बुधवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष रणविजय सिंह की अध्यक्षता में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के कई किसानों ने भाग लिया। शिविर में समेकित सहकारी विकास परियोजना, बोकारो के विकास पदाधिकारी एस बी शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल सहयोग समिति को मजबूत बनाने के लिए समिति में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि सहयोग समिति के द्वारा किसानों को कई प्रकार के लाभ सरकार की ओर से दिए जाते हैं। वहीं किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाईयां एवं कई प्रकार के किसान के जरूरत के चीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाते हैं। जिसका फायदा किसानों को उठाना चाहिए।इसी प्रकार किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए आजकल कई औजार और तरह-तरह के बीज उपलब्ध हैं। जिसका लाभ किसानों को लेना चाहिए।वहीं खेती के प्रति किसानों को जागरूक होना चाहिए। गोमिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि गोमिया में व्यापार मंडल सहयोग समिति वर्षों से किसानों के हित में कार्य कर रही है और किसानों को उन्नत किस्म के बीज, कीटनाशक दवा व खाद उपलब्ध करा रही है। इसी प्रकार अभी व्यापार मंडल में क्षेत्र के किसानों से सरकारी दाम पर धान का क्रय किया जा रहा है। जिसका लाभ स्थानीय किसानों को लेना चाहिए।मौके पर कृषक मित्र सुनील पासवान, महेंद्र केवट, मेहीलाल गोप, फूलचंद हेम्ब्रम, सुरेश महतो, जागेश्वर यादव, रोहित लाल, सुशील मांझी, झमन महतो, सुखदेव मांझी आदि उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play