place Current Pin : 822114
Loading...


डीजल और पेट्रोल के बढ़ते कीमतों के कारण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

location_on कथारा। access_time 12-Jun-21, 07:48 PM

👁 220 | toll 88



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

कथारा सवांददाता पवन कुमार सिंह का रिपोर्ट। कथारा। देश में लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल आदि की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं इसका नेतृत्व बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व् अजय कुमार सिंह कर रहे थे। तत्पश्चात हाल के महिनों में देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कथारा बोकारो थर्मल मार्ग पर स्थित उर्मिला सर्विस स्टेशन (पैट्रोल पंप) के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करने, जीएसटी में इसे शामिल करने, बढ़ते महंगाई पर रोक लगाने से संबंधित नारे लगा रहे थे। वहीं इस मौके पर मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, वेदव्यास चौबे ,धनेश्वर यादव, युवा कांग्रेस नेता विजय यादव, विजय महतो ,सूरज कुमार ,गीता देवी, रंजीत महतो, सूरज सिंह, मोहम्मद इस्लाम, लड्डू, मनोज सिंह, विनोद यादव, चंद्रशेखर प्रसाद आदि शामिल थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play