place Current Pin : 822114
Loading...


किसान देश के अन्नदाता हैं: माधव लाल

location_on गोमिया access_time 22-Dec-20, 10:39 PM

👁 271 | toll 136



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

किसानों की मांग देश के अस्सी प्रतिशत जनता से जुड़ी हुई है, लिहाजा सरकार को शीघ्र ही निर्णय लेकर कृषि बिल को वापस लेनी चाहिए। उक्त बातें राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह गोमिया स्थित बैंक मोड़ पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है। आज भी देश की 50 फ़ीसदी आबादी कृषि से जुड़ी है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार जो कृषि लाई है, वह किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। वह पूरी तरह से न्याय संगत है। उक्त बिल से देश के कारपोरेट घरानों को लाभ होगा, वहीं किसानों की स्थिति दयनीय हो जाएगी। ऐसे हालत में किसान पहले से ही कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे हैं और इस तरह के बिल आ जाने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। किसानों के आवाहन पर 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसे सरकार गंभीरता से लें और शीघ्र ही बिल को वापस ले।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play