place Current Pin : 822114
Loading...


नहाने के दौरान युवक तालाब में डूबा, गोताखोर कर रहे है तलाश।

location_on हज़ारी। access_time 05-Jun-21, 07:33 AM

👁 646 | toll 290



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

हज़ारी संवाददाता प्रवीण कुमार की रिपोर्ट। हज़ारी ।। बेरमो अनुमंडल के महुआटांड थाना से सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया युवक फिसल जाने के कारण डूब गया। वहीं महुआटांड चोढीटोला निवासी मंटू महतो का बेटा संजीत महतो 24 वर्षीय दोपहर को तालाब में नहाने गया था। वहीं नहाने के दौरान वह फिसल गया और गहरा पानी में चला गया। तभी तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर तब तक वह गहरा पानी में डूब गया। तत्पश्चात आनन फानन में बडी संख्या में ग्रामीण तालाब में पहुॅंचे और अपने स्तर से उसका खोजबीन की, मगर वह नही मिला। इसके बाद थाना प्रभारी नीरज कुमार पेटरवार के खेतको से गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर महुआटांड पहुंचे और तालाब में उसकी तलाश की। लेकिन अब तक युवक नहीं मिला है। मौके पर महुआटांड थाना प्रभारी नीरज कुमार, निवर्तमान मुखिया उमेश महतो, पंसस फुलचंद केवट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद हैं। फिलहाल युवक का तलाश जारी है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play