place Current Pin : 822114
Loading...


सडक दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर, मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम

location_on स्वांग। access_time 02-Jun-21, 08:34 PM

👁 407 | toll 248



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

स्वांग। गोमिया विष्णुगढ सडक के मुख्य मार्ग सदारो जंगल के निकट सडक दुघर्टना में एक 24 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार पेंक नारायपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कंजकिरो ग्राम के कैलाश प्रजापति के पुत्र मनोज प्रजापति 23 वर्ष और किशुन मुंडा के पुत्र संतोष मुण्डा मोटरसाइकिल से दोनों विष्णुगढ से वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन सदारो जंगल के निकट घुमावदार सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही एक सिमेंट लदी वाहन के चपेट में आ गए, जिसके कारण संतोष मुंडा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि मनोज प्रजापति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुगढ थाना के सब इंस्पेक्टर भागीरथ पासवान मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। वहीं घायल मनोज प्रजापति को विष्णुगढ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेज दिया। मनोज प्रजापति 6 माह बाद बीती रात को ही हैदराबाद से लौटा था। वह प्रवासी मजदूर है। उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर कंजकिरो के ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर नरकी और बोकारो थर्मल सड़क मार्ग के लुकुबाद मोड़ पर सड़क जाम कर दिया है। वहीं मृतक के घर में मातम का माहौल है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play