place Current Pin : 822114
Loading...


गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया भ्रमण,मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद।

location_on Gola access_time 09-Oct-24, 04:32 PM

👁 42 | toll 19



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

कई विकास कार्यों का शिलान्यास,भूमिपूजन सहित हरियाणा में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। गोला(रामगढ़)। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को गोला प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल का गोला पहुंचने पर ग डीवीसी चौक में फूलमाला पहनकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गोला प्रखंड क्षेत्र के कमता, पुरबडीह ,सोसो कलां, चक्रवाली,गोला, बरलंगा सहित विभिन्न गांवों के दुर्गा पूजा पंडालो का भ्रमण किया। साथ ही मां दुर्गा से सांसद मनीष जायसवाल ने आशीर्वाद लिया। सांसद मनीष जायसवाल ने स्थानीय लोगों की समस्यायों से भी अवगत हुए,और समस्यायों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। गोला रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का नीरिक्षण किया,साथी प्रखंड क्षेत्र में कई विकास कार्यों का रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी की मौजूदगी में संयुक्त रूप से भूमिपूजन और शिलान्यास किया।मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र के छठवें दिन माँ कात्यायनी को हमारा करबद्ध प्रणाम। माँ कात्यायनी हम सब पर कृपा करे। प्रखंड वासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनायें दी। आगे उन्होंने कहा स्थानीय जनमानस से मिलकर समस्याओं से रूबरू हुआ, जिसके यथाशीघ्र निवारण के लिए प्रयासरत रहूँगा। हरियाणा में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। हरियाणा विधानसभा में भाजपा की बहुमत की जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। डीवीसी चौक में आतिशबाजी की गई। तथा डीवीसी चौक में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, भाजपा युवा नेता राजीव जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंचम चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष लल्लन कुशवाहा,युवा नेता सूरज वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play