place Current Pin : 822114
Loading...


गोला में भीषण सड़क दुर्घटना, एल्पी गाड़ी की चपेट में आने एक व्यक्ति दर्दनाक की मौत।

location_on Gola access_time 28-Sep-24, 09:14 PM

👁 57 | toll 30



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

आकर्षित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम, काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम खुलवाया। फोटो - मृतक तिजु महतो गोला(रामगढ़)। प्रखंड क्षेत्र के गोला थाना अंतर्गत गोला डीवीसी चौक के समीप में शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, रामगढ़ की ओर जा रही एल्पी गाड़ी नम्बर JH 02AV 7756 ने बाईक सवार बाईक नम्बर JH 09Q 5370 पर सवार गोला प्रखंड के चोकाद गांव निवासी तिजु महतो उम्र लगमगभ 35 वर्ष पिता- स्व नकुल महतो को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार व्यक्ति बूरी तरह से घायल हो गया। बाइक पर तिजु महतो की पुत्री भी सवार थी जिसे भी एक हाथ पर गंभी चोट लगा है,जिसका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में कराया गया।एलपी गाड़ी ने व्यक्ति के बाएं पैर में कमर तक गाड़ी चढ़ा दिया जिससे उनका पैर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। मौजूद लोगों ने उसे ईलाज प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले गये प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौजूद ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1 बजे के समय घटित हुआ। एल्पी गाड़ी के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड लिया और पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी,एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गये। मृतक व्यक्ति से ही घर परिवार का पालन पोषण होता था। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने रामगढ़- बोकारो मुख्य मार्ग को किया घंटों जाम। मृतक तिजु महतो के परिजन, सहित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग जाम कर दिया। गोला थाना के पदाधिकारी, रजरप्पा थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी गोला और एसडीएम रामगढ़ , डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी ने घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे और मृतक के परिजन और सड़क जाम कर रहे लोगों से प्रशासन ने वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने नहीं माना।सड़क जाम को नहीं खोलने दिया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने रात लगभग 8:00 बजे जाम को खुलवाया। प्रशासन मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने को लेकर प्रयासरत थी, लेकिन सड़क जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन की बातों की भी नहीं माना, रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर लंबी गाड़ियों का कतार लग गया।जाम के वजह से लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। मृतक के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद शव को उठाया गया। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था और परिजन से वार्ता हुआ या नहीं ये जानकारी नहीं था।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play