place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने चलाया सदस्यता अभियान।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 04-Mar-22, 06:56 PM

👁 882 | toll 516



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

गोमिया कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान शुक्रवार को चलाया गया। प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडे के नेतृत्व में प्रखंड के बड़कीपुनू पंचायत में सदस्यता अभियान के दौरान कई महिला एवं नौजवानों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस क्रम में श्री पांडे ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है और उसी समय से विकास कार्यों में लगी रही है। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य सभी धर्मों को सम्मान के साथ लेकर चलने का रहा है। कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से अवगत होने के बाद दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर ग्रामीणों ने वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं कई लोगों ने प्रधानमन्त्री आवास की सूची में नाम होने के बाद नहीं मिलने की शिकायत की। कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रभारी नागेंद्र चौधरी, राकेश करमाली, अनील सिंह, लालदेव सिंह, गणेश करमाली, भैरों सिंह, नितेश सिंह अभय सिन्हा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा सिंह ने किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play