place Current Pin : 822114
Loading...


संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने नव दोहरीकृत दनिया-डुमरी बिहार रेलखंड का किया निरीक्षण।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 23-Feb-22, 09:50 PM

👁 747 | toll 499



1jitendra paswan check_circle 3.5 star
Public

स्वांग। रेलवे पूर्वी प्रमंडल कोलकाता के संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने धनबाद रेल मंडल अन्तर्गत जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना का निरीक्षण किया। इस नव दोहरीकृत 11 किमी लंबे दनिया एवं डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के बीच जायजा लिया। इसके साथ ही इस रेलखंड पर तीव्र गति से विशेष ट्रेन द्वारा सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया। संरक्षा आयुक्त (रेलवे) के निरीक्षण के बाद उनकी अनुमति प्राप्त होने के पश्चात इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो जायेगा। इसकी जानकारी मुख्य जन संपर्क पदाधिकरी वीरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में 332 करोड़ रुपये की लागत से 29 किमी लंबे जारंगडीह-दनिया दोहरीकरण परियोजना स्वीकृत की गयी थी। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 07 किमी लंबे गोमिया-दानिया बिहार और 06 किमी लंबे जारंगडीह-बोकारो थर्मल रेलखंड की कमीशनिंग की जा चुकी है। वहीं सीआरएस निरीक्षण के पश्चात 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के बोकारो थर्मल-गोमिया (05 किमी) रेलखंड का दोहरीकरण शेष रह गया है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं सुरक्षा को लेकर कंस्ट्रक्शन रांची के उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार चौरसिया, साथ में निरीक्षक नाथुन मांझी, सहायक सुरक्षा आयुक्त योगेश यादव, गोमिया आरपीएफ प्रभारी विंध्याचल कुमार, आरक्षी शत्रुघ्न सिंह, बिष्णुकांत कमल, गोमिया जीआरपी सअनि रणवीर कुमार, टेकलाल प्रसाद मेहता, हवलदार सत्यनारायण राय, आरक्षी मुनिलाल हांसदा सहित काफी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी व बल सदस्य मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
गोमिया के खुदगड्डा में नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद द्रव्य, लोग दूध मान कह रहे चमत्कार

location_on Gomia
access_time 25-Jan-23, 11:30 AM
#3
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#4
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#5
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play