place Current Pin : 822114
Loading...


समाजसेवी प्रदीप रवानी ने मुखिया पद के लिए अपनी धर्मपत्नी को नामित किया।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 26-Oct-21, 05:28 PM

👁 757 | toll 530



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत के समाजसेवी प्रदीप रवानी ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता देवी को वर्ष 2021 के नवम्बर दिसम्बर के माह में झारखंड का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए उनकी दावेदारी की घोषणा की है। इसकी घोषणा समाजसेवी प्रदीप रवानी ने अपने आवास के समक्ष सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में कहा कि पलिहारी गुरुडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी भावी उम्मीदवार होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूक मतदाता जात पात,लोभ लालच से दूर होकर निष्पक्ष होकर उनके पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं गोमिया पंचायत से आरक्षित से राजेश पासवान को मुखिया पद से भावी उम्मीदवार की घोषणा की गयी। इस मौके पर माधो चौधरी,आंनद साव, सैराज खान,जलाउद्दीन खान,विजय साव,तेजनारायण साव,सुखदेव साव,लखन स्वर्णकार,रामचंद्र स्वर्णकार,मोहित कान्दु, रिंकू कान्दु,संजय कान्दु,बासदेव पासवान ,घनश्याम स्वर्णकार,चंद्रदीप अग्रवाल,सुनील स्वर्णकार,सुरेश साव,भोली साव,,रंजीत पासवान,वीणा देवी,सुनीता देवी, गीतांजलि देवी,पूर्णिमा देवी,आशा देवी,चंदा देवी,सरिता देवी,गोपाल सिन्हा,रवि पासवान,जालन्धर पांडेय,विजय पांडेय,संतोष साव,मोहन साव,विनोद साव,विक्की साव, राजेश साव,रामचंद्र साव,प्रकाश साव समेत सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play