whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27247672
Loading...


वृद्धा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन को ले पड़े 304 आवेदन

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Mar-21, 06:08 PM visibility 656
Share



वृद्धा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन को ले पड़े 304 आवेदन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : उपायुक्त के निर्देश पर  नगर पंचायत क्षेत्र मे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सूर्य मंदिर परिसर में दूसरे दिन पेंशन स्वीकृति को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। विशेष शिविर में सात लाभुकों के बीच राशनकार्ड का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। राशनकार्ड के स्वीकृति पत्र का वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी, सीओ अजय तिर्की एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन के आयोजित विशेष शिविर में वृद्धा, विधवा तथा निशक्त पेंशन के लिए 304 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें वृद्धा पेंशन के लिए 270 आवेदन, विधवा पेंशन के लिए 25 आवेदन, निशक्तता पेंशन के लिए 8 आवेदन तथा पारिवारिक लाभ के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ।
शिविर में बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने कहा कि गरीबों को पेंशन के साथ साथ राशनकार्ड भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन नगरवासियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिये तत्पर है। जल्द ही वृद्धों के बीच पेंशन की स्वीकृति पत्र भी वितरित किया जायेगा। नपं अध्यक्ष ने कहा कि महीने में एक दिन विशेष शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने लोगों से नगर पंचायत के समग्र विकास में सहयोग करने की अपील की।  इस मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक आलोक कुमार, अंचल निरीक्षक नागेश्वर राम, राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार रितेश सिन्हा, जुगेश दास, विनोद कुमार सिंह अंचल अमीन जनार्दन मेहता, नगर पंचायत के नजीर दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद चंद्रावती देवी, संध्या देवी, राजकुमार प्रसाद, शंभू राम, नसरुल्लाह खान, राजेश कुमार, नीरज कुमार, रंजन कुमार छोटू, अनिल गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय ठाकुर, संदीप कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष कनिष्क कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
जिन्हें राशनकार्ड का स्वीकृति पत्र मिला उनमें बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी सुगिया देवी, विद्या राम, कलावती देवी, पतिया देवी, लिलावती देवी, राजपति देवी, हरिहर पासवान आदि के नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play