whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27227477
Loading...


रेड क्रॉस सोसाइटी का किया जाएगा पुनर्गठन

location_on गढ़वा access_time 17-Nov-20, 08:46 PM visibility 661
Share



रेड क्रॉस सोसाइटी का किया जाएगा पुनर्गठन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला के कार्यकारिणी की बैठक सदर अस्पताल स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता ने तथा संचालन रेडक्रॉस के सचिव डॉ जेपी सिंह ने की। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की पुष्टि की गई और यह बताया गया कि गत बैठक मैं लिए गए निर्णय के अनुसार राज्यपाल के यहां से प्राप्त कोरोना राहत सामग्री का वितरण किया गया तथा रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री मां मिथलेश ठाकुर के द्वारा किया गया था। बैठक में रेडक्रॉस गढ़वा के उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने सुझाव दिया कि जो भी संस्था रक्तदान में दो तीन चार यूनिट करके नियमित रक्तदान कराते हैं, उन्हें भी प्रोत्साहन देने के लिए पुरस्कृत किया जाए।
क्योंकि अभी तक 5 यूनिट से ज्यादा रक्तदान कराने वाले संस्था को ही सम्मानित करने का प्रावधान है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी व्यक्ति साल में कम से कम तीन बार रक्तदान करे, उसे भी पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त के निर्देशानुसार रेडक्रॉस गढ़वा के कार्यकारिणी के पुनर्गठन की चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि रेडक्रॉस कार्यकारिणी का पुनर्गठन कोविड-19 के आलोक में उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार किया जाएगा, जिसकी सूचना सचिव महोदय उपायुक्त गढ़वा को देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की जो भी सदस्य के पास सदस्यता रसीद है उसे 21 नवंबर तक रेड क्रॉस के चेयरमैन वाइस चेयरमैन या सचिव के पास जमा करा दें, ताकि जो भी नए आजीवन सदस्य बने हैं उसकी राशि नियमानुसार संस्था के खाते में एवं उसका अंशदान राज्यपाल महोदय को भेजा जा सके।
बैठक में रेड क्रॉस के सचिव नंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, रघुवीर कश्यप, डॉ वीरेंद्र कुमार, अवधेश कुशवाहा, राजमणि कमलापुरी, दयाशंकर गुप्ता, उमेश सहाय, डॉक्टर पातंजलि केसरी मनोज केसरी आदि रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play