whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173381 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पीएम आवास वितरण में गड़बड़ी का बीडीओ से जांच कराने की मांग

location_on बिशुनपुरा access_time 17-Nov-20, 05:50 PM visibility 679
Share



पीएम आवास वितरण में गड़बड़ी का बीडीओ से जांच कराने की मांग


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : प्रखंड के अमहर खास पंचायत में पीएम आवास योजना के वितरण में हुई गड़बड़ी के मामले में कई नये खुलासे सामने आये हैं। जिसमे अमहर पंचायत के पातागाड़ा खुर्द निवासी बसंत साव ने बीडीओ को आवेदन देकर आवास योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर जाच कर कारवाई करने की मांग की है। आवेदन में अमहर गांव निवासी रघुनाथ राम, पिता बासुदेव राम आवास संख्या जेएच 2334862 में लाभुक द्वारा बिना कार्य किये हुए प्रखंड कर्मियों की मिली भगत से 1 लाख 25 हजार रुपये लाभुक के खाते में डाल दिया गया है। लाभुक रघुनाथ राम के खाते में पहला क़िस्त की राशि 12 सितम्बर 2019 को 40000 हजार रुपये डाला गया था, जिसके बाद लाभुक द्वारा लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी नींव तक नही रखी गयी थी ।
Advertisement
वहीं पुनः 1 वर्ष बाद प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से लाभुक रघुनाथ राम को दूसरे के आवास पर खड़ा करा के जियोटैग कर 20 अक्टूबर 2020 को अवैध रूप से दूसरी क़िस्त की राशि 85 हजार रुपये डाल दिया गई है, जबकि लाभुक रघुनाथ राम के द्वारा अभी भी आवास बनाने के लिए नीव तक नही रखी गयी है। इससे साबित होता है कि प्रखंड कर्मियों के मिली भगत से लाभुक द्वारा आवास नही बनाने के बाद भी 1 लाख 25 हजार रुपये खाते में डाल कर बंदरबाट किया गया है। वहीं आवेदक बसंत साव ने आवेदन में लिखा है कि मेरे द्वारा आठ जून 2017 को बीडीओ को आवेदन देकर अमहर पंचायत में सरोज देवी आवास संख्या जेएच 1598026 एवं जेएच 1634295 रोक लगाया था। लेकिन आज तीन वर्ष बाद दोनों को पूरी क़िस्त की राशि प्रखंड कर्मी की मिलीभगत से दो माह पूर्व दे दी गई।
Advertisement
वहीं पंचायत से ब्लॉक तक आवास में गड़बड़ी करने वाले वैसे लोग जो इस तरह के रैकेट में शामिल हैं, हालांकि वैसे लोग खुद बचने और बचाने के चक्कर में एक गलती को सुधारने की जगह कई गलतियां कर रहे हैं। उसके मुताबिक इस मामले की लीपापोती की कोशिशें तेज हो गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कई लोगों की असलियत सामने आ सकती है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play