whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27247713
Loading...


भंवरी में डीलर के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

location_on गोदरमाना access_time 01-Oct-20, 04:34 PM visibility 664
Share



भंवरी में डीलर के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



गोदरमाना : रंका प्रखंड के ग्राम भंवरी अंतर्गत मां सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकान से माह सितंबर का राशन वितरण नहीं होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया और लोग एकजुट होकर जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ आंदोलन करने पर उतारू हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा माह सितंबर बीत जाने के बाद भी सितंबर का राशन नहीं दिया गया है एवं वितरण में जो चावल दिया जाता है उसमें प्रति कार्ड से 1 किलो चावल कटौती करके दी जाती है। लाभुकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अविलंब सुधार नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जन वितरण प्रणाली के संचालिका मालती देवी से पूछे जाने पर बताया कि इस माह का पूरा आवंटन आ चुका है परन्तु बायोमेट्रिक ई पॉस मशीन खराब रहने के कारण वितरण नहीं हो पाया है।
मशीन को बनवाने हेतु गढ़वा दिए थे जो नहीं बन पाया और अभी वह रांची बनने के लिए गया है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ऊपर अधिकारियों ने आदेश दिया है कि पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में रजिस्टर पंजी के द्वारा वितरण कर दिया जाए जो कि कल सभी लोगों की उपस्थिति में राशन वितरण कर दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों में महेंद्र राम, दीपक राम, अतारू भुइहर, मनोज राम, मुन्नी देवी, जासु देवी, धन रजिया देवी, सिमरिया देवी ,फूलपति देवी, सूरज मनिया देवी, लालू देवी, इंद्रावती देवी, कलावती देवी, सरोज देवी, परमा राम, अनिल ठाकुर, बुधन मांझी, रूपेश कुमार, राजू कुमार, शैलेंद्र राम, फोटो राम, शिवपूजन ठाकुर ,सनी कश्यप, सरयू मांझी, शंभू मांझी, रामप्रवेश राम, बाबूराम आदि सैकड़ों ग्रामीण थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play