whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा access_time 03-Nov-26, 10:05 AM visibility 23
Share



सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा 

 

सुश्रुत सेवा संस्थान द्वारा रविवार को  श्रीजानकी बाग, नवादा, गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. टी पीयूष, डॉ. पी. विश्वास, डॉ . अवध ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा, सुदामा बिंद एवं नीरज श्रीधर स्वर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया।

शिविर में पुराने दर्द, मधुमेह, वायरल फीवर एवं अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार डॉ. टी. पीयूष, प्रसिद्ध फिजिशियन एवं डायबिटीज विशेषज्ञ तथा डॉ. अवध ठाकुर द्वारा किया गया।

Advertisement
वहीं महिलाओं की विभिन्न स्त्री रोग संबंधी समस्याओं एवं चर्म रोगों का उपचार एवं परामर्श डॉ. पी. विश्वास, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा चर्म रोग परामर्शक द्वारा दिया गया। शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच भी की गई। जांच में तीन-चार ऐसे नए मधुमेह के मरीज मिले, जिन्हें अपनी बीमारी की जानकारी नहीं थी। कई लोगों में बढ़ा हुआ रक्तचाप भी पाया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां, चिकित्सकीय सलाह एवं उचित खानपान की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर डॉ. टी. पीयूष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना भी था कि उनके अपने क्षेत्र नवादा में सुश्रुत सेवा संस्थान पिछले दो वर्षों से निर्धन, वंचित एवं उपेक्षित लोगों को प्रतिदिन सुबह एवं शाम 7 से 8 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है।

Advertisement
यहां डॉक्टर की कोई फीस नहीं ली जाती तथा जांच एवं दवाइयां न्यूनतम खर्च पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कई बार आर्थिक संसाधनों की कमी, इच्छाशक्ति के अभाव अथवा शारीरिक परेशानी के कारण लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होती है। उन्होंने जिले के सभी प्रतिष्ठित चिकित्सकों से संस्थान में निःशुल्क सेवा देने की अपील करते हुए कहा कि यदि नियमित सेवा संभव नहीं हो तो कम से कम सप्ताह में एक दिन एक घंटे का समय जरूर दें। इससे गरीब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ मिलेगा और चिकित्सकों को समाज की सेवा एवं लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

 

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा— "शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्", अर्थात स्वस्थ शरीर ही सभी धर्मों एवं कर्तव्यों के पालन का प्रथम साधन है। उन्होंने मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के मरीजों से नियमित जांच कराने तथा सभी लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

 

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक  अमरेश कुमार, सिस्टर अमृता,  समरेश कुमार,  मंजय कुमार एवं संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जांच घर की ओर से चितरंजन कुमार ने भी सहयोग प्रदान किया।

 

सुश्रुत सेवा संस्थान का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play