whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922344
Loading...


आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, एकल अभियान के तत्वावधान में निकाला गया कैंडल मार्च

location_on गढ़वा access_time 26-Apr-25, 06:37 PM visibility 516
Share



आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, 
एकल अभियान के तत्वावधान में निकाला गया कैंडल मार्च


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : श्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकल अभियान के बैनर तले शनिवार को शहर में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि यात्रा मझिआंव मोड़ से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए रंका मोड़ स्थित घंटाघर पर आकर सम्पन्न हुई।

मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. पतंजलि केसरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला करना कायरता का प्रतीक है और दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए।

डॉ. केसरी ने सरकार से मांग की कि आतंकियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ देश की अखंडता और शांति के लिए गंभीर चुनौती हैं, जिनके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में संगठन सचिव एसएस वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रियरंजन सिन्हा, गढ़वा संच अध्यक्ष बंशीधर प्रसाद, डॉ. विजय कुमार, अभियान प्रमुख जितेन्द्र कुमार यादव, प्रशिक्षण प्रमुख अशर्फी चौधरी, व्यास ज्योति प्रकाश, राजीव यादव, अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play