whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927465
Loading...


मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 26-Apr-25, 06:33 PM visibility 900
Share



मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने का निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अंचल, नगर परिषद एवं थाना चलाएंगे संयुक्त अभियान

 शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने अंचल अधिकारी सफी आलम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार और कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार के साथ बैठक कर शहर के मैन रोड, मझिआंव रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

एसडीओ ने कहा कि मैन रोड और मझिआंव रोड पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसका मुख्य कारण सड़क पर अवैध रूप से फैलाए गए सामान और अनियमित अतिक्रमण है, न कि सड़क की चौड़ाई में कमी। उन्होंने कहा कि अंचल, नगर परिषद एवं गढ़वा थाना मिलकर संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नाली के ऊपर या बाहर रखे सामान को जब्त किया जाए और संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई नगर परिषद द्वारा की जाए। संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में मैन रोड में डिवाइडर लगाने की व्यवस्था की गई थी, किंतु दोनों ओर अतिक्रमण के कारण वाहनों का सुचारु आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनती है।

सुबह-शाम ही करें लोडिंग-अनलोडिंग

एसडीओ ने मुख्य मार्गों पर स्थित व्यापारियों को निर्देश दिया कि वे अपने सामान की लोडिंग-अनलोडिंग सुबह 9:00 बजे से पहले या रात 8:00 बजे के बाद करें। दिन के व्यस्त समय में सामान उतारने के लिए सड़क पर ट्रक या टेंपो खड़ा करना अनैतिक और दंडनीय है।

इससे ट्रैफिक बाधित होता है और जाम लग जाता है।

कुछ दुकानदारों को लगाई फटकार

शनिवार दोपहर को एसडीओ संजय कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के साथ मैन रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा पिच सड़क पर दूर तक सामान फैलाए रखने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी गई।

व्यवसायियों से सहयोग की अपील

एसडीओ ने सभी व्यवसायियों से अपील की कि शहर हम सबका है और इसे व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने सामान, साइन बोर्ड, डिस्प्ले व मालवाहन इस तरह रखें कि मुख्य मार्ग के यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

यदि जानबूझकर अतिक्रमण कर अवरोध उत्पन्न किया गया तो कड़ी कार्रवाई करते हुए सामान जब्त करने व जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play