whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476825
Loading...


पंचायत सहायक चयन को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, विरोध के बीच स्थगित करनी पड़ी बैठक

location_on गढ़वा access_time 24-Apr-25, 07:32 PM visibility 637
Share



पंचायत सहायक चयन को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, विरोध के बीच स्थगित करनी पड़ी बैठक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में गुरुवार को आयोजित ग्रामसभा पंचायत सहायक चयन को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्वयंसेवक मनीता कुमारी के चयन के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया, जिसके बाद ग्रामसभा का बहिष्कार करते हुए अधिकांश ग्रामीण वापस लौट गए। स्थिति को देखते हुए पर्यवेक्षक अरुण यादव ने ग्रामसभा को स्थगित करने की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार, मनीता कुमारी को पंचायत सहायक के रूप में चयनित करने के उद्देश्य से ग्रामसभा बुलाई गई थी। लेकिन बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बताया कि कुछ महीने पहले इसी मुद्दे पर आयोजित ग्रामसभा में मनीता के चयन को अस्वीकार करते हुए प्रस्ताव पारित कर विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई थी।

ऐसे में दूसरी बार उसी मुद्दे पर ग्रामसभा बुलाना अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

ग्रामसभा के दौरान मनीता के समर्थन और विरोध में मौजूद लोगों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल से माहौल बिगड़ गया और ग्रामसभा में आए ग्रामीण आक्रोशित होकर वापस लौट गए।

शुरुआत में ही असहमति, ग्रामीण लौटने लगे थे

ग्रामसभा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई ग्रामीण असहमति जताते हुए वापस लौटने लगे थे। हालांकि मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों के समझाने पर कुछ देर के लिए वे लौटे, लेकिन चयन के विरोध में एक बार फिर बैठक छोड़ दी।

ग्रामीणों का कहना था कि मनीता कुमारी पूर्व में भी क्षेत्र में सक्रिय नहीं रही हैं और उन्होंने पहले भी इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किया था।

इसके बावजूद उनका नाम दोबारा लाकर दबाव बनाया जा रहा है, जो अस्वीकार्य है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आयोजित ग्रामसभा में क्षेत्र में कार्यरत तीन अन्य स्वयंसेवकों के नाम प्रस्तावित कर विभाग को भेजा गया था। मनीता ने चयन न होने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके निर्देश पर ग्रामसभा दोबारा बुलाई गई। लेकिन इस बार भी ग्रामीणों ने मनीता के चयन को अस्वीकार कर दिया।

ग्रामसभा में पर्यवेक्षक अरुण यादव, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह, मुखिया शकुंतला देवी, रोजगार सेवक राजेश कुमार, बीससूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, बीडीसी रूपम देवी, उपमुखिया रंजू देवी, भाजपा नेता प्रेम यादव, जयप्रकाश यादव, वशिष्ठ यादव, रामसेवक सिंह, रमन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play