whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

रैयती भूमि पर बने मकान को तोड़ने से रोकने की मांग

location_on गढ़वा access_time 23-Apr-25, 08:20 PM visibility 763
Share



रैयती भूमि पर बने मकान को तोड़ने से रोकने की मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मारपीट में घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पीड़ित परिवार ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

 खरौंधी थाना क्षेत्र के हरिहर साव की पत्नी तेतरी देवी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित परिजनों की ओर से बीरबल साव ने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन में कहा गया है कि उनका मकान पुश्तैनी रैयती जमीन पर बना हुआ है, जिसमें वे तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को अंचल कार्यालय और थाना के सहयोग से स्थानीय लोगों—शिवपूजन मेहता, भूलन मेहता, महेंद्र मेहता, अरविंद मेहता, संदीप मेहता, रामकेश मेहता एवं उमाशंकर मेहता—द्वारा जबरन उनका घर तोड़ने की कोशिश की गई।

Advertisement

विरोध करने पर हुई मारपीट, वृद्धा गंभीर रूप से घायल

बीरबल साव के अनुसार जब परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनकी मां तेतरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बच्चों सहित सड़क पर आने की नौबत : पीड़ित परिवार

आवेदन में बीरबल साव ने कहा है कि यदि उनका मकान तोड़ दिया गया तो वे अपने बच्चों सहित सड़क पर रहने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की ।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play