whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928848
Loading...


एसडीएम ने तीन सरकारी चापाकलों से हटवाए निजी मोटर

location_on गढ़वा access_time 23-Apr-25, 08:08 PM visibility 882
Share



एसडीएम ने तीन सरकारी चापाकलों से हटवाए निजी मोटर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सरकारी हैंडपंपों का निजी इस्तेमाल दंडनीय, दोबारा शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होगी

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के बाना गांव में तीन सरकारी चापाकलों से जुड़े निजी मोटरों को हटवाया। यह कार्रवाई व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी हैंडपंपों पर निजी मोटर लगाकर सिंचाई या खेती करना दंडनीय अपराध है।

 

उन्होंने संबंधित लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित मोटरों को जब्त कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अतिक्रमण मुक्त होंगे हैंडपंप, बीडीओ व अभियंता को निर्देश

एसडीएम संजय कुमार ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी चापाकलों का सर्वेक्षण कराएं। यदि कहीं अतिक्रमण या निजी कब्जा मिलता है, तो उसे हटवाना सुनिश्चित करें या अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कब्जा मुक्त कराएं, अन्यथा अनुमंडल कार्यालय को इसकी सूचना दें।

पेयजल संकट वाले जिले में हैंडपंप जीवन रेखा

एसडीएम ने कहा कि गढ़वा जिला पहले से ही पेयजल संकट से जूझ रहा है, ऐसे में सरकारी चापाकल आमजन की ज़रूरत का अहम साधन हैं।

यदि कोई व्यक्ति इन पर कब्जा कर निजी इस्तेमाल करता है, तो इससे बड़ी आबादी को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने एसडीओ की त्वरित पहल की सराहना की और सरकारी संसाधनों की सुरक्षा के प्रति उनकी संवेदनशीलता को सराहा।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play