whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24343357
Loading...


संविधान विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा का आक्रोश मार्च, मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग

location_on गढ़वा access_time 22-Apr-25, 06:32 PM visibility 570
Share



संविधान विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा का आक्रोश मार्च, मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिनियां रोड नहर चौक से समाहरणालय गढ़वा तक जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा और तख्तियां लेकर “संविधान विरोधी मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करो”, “बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “हेमंत सरकार हाय-हाय” जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे।

इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। उन्होंने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन का यह बयान कि "मेरे लिए शरीयत पहले है, बाद में संविधान" न केवल भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान है, बल्कि पूरे देश की संवैधानिक व्यवस्था पर चोट है।

ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि झामुमो सरकार शरीयत को प्राथमिकता देकर संविधान को दरकिनार करना चाहती है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए सड़कों से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन मामले में मंत्री का धमकी भरा बयान भी संविधान का अपमान है।

वरिष्ठ नेता मुरारी यादव ने मंत्री को देशद्रोही बताते हुए उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश और झारखंड केवल संविधान से ही चलेगा, शरीयत किसी भी कीमत पर नहीं लागू होने दिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन सरकार पर शरीयत लागू करने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा संविधान बचाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।

आक्रोश मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन सौंपा जिसमें मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग की गई।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, अरविंद तुफानी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, मिडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Trending News

#1
बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

#2
तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

#3
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM

#4
गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 02-Jun-25, 09:30 PM

#5
एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 07:11 PM


Latest News

बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

पर्यावरण दिवस पर भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय में पौधारोपण, शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:38 PM

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:49 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:45 PM

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:39 PM

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा है : उपायुक्त

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:22 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों ने रखी समस्याएं और सुझाव, एसडीएम ने दिए समाधान के संकेत

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:13 PM

गढ़वा में पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात, विकास को लेकर मिले निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:05 PM

गढ़वा जिले के लिए अरविंद पटवा बने श्रम एवं कौशल विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 10:21 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play