whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472332
Loading...


बारात लेकर आ रही कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलटी, 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कई घायल

location_on गढ़वा access_time 22-Apr-25, 03:25 PM visibility 890
Share



बारात लेकर आ रही कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलटी, 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कई घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत लवादोनी व चिनिया पहाड़ी में रविवार की रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बारातियों से भरी कमांडर जीप अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गई। इस हादसे में रंका थाना क्षेत्र के हूंनहेकला गांव निवासी 60 वर्षीय शिवनाथ यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय दुखी यादव समेत दो-तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बारातियों का यह वाहन रंका थाना क्षेत्र के हूंनहेकला गांव से डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव जा रहा था। चिनिया घाटी उतरते समय सामने से आ रही बस को साइड देने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे जीप करीब 20 फीट गहराई में पलटती चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कई लोगों ने वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों को आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिनिया पहाड़ी क्षेत्र की संकीर्ण और खतरनाक सड़क पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुकी है। कुछ माह पूर्व इसी सड़क पर एक ट्रैक्टर भी खाई में पलट गया था, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सोनू यादव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, बिमलेश यादव, राजकुमार यादव और सत्वंत यादव अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

सोनू यादव ने मृतक शिवनाथ यादव के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। हादसे के बाद बाराती और शराती पक्षों में मातम का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play