whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928837
Loading...


ऐतिहासिक बजट : विनोद कमलापुरी

location_on गढ़वा access_time 01-Feb-25, 11:31 PM visibility 498
Share



ऐतिहासिक बजट : विनोद कमलापुरी
विनोद कमलापुरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

मिडिल क्लास और किसानों को राहत, जीवन रक्षक दवाएं हुई सस्ती 

केंद्र सरकार ने इस बार एक ऐतिहासिक और अलग दृष्टिकोण वाला बजट पेश किया है। इसमें मिडिल क्लास और नौकरीपेशा लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। आयकर में बड़ा बदलाव करते हुए बारह लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिससे करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही, टैक्स स्लैब में भी व्यापक सुधार किए गए हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए विशेष सुविधा दी गई है। अब 6 लाख रुपये तक की आय पर टीडीएस नहीं कटेगा, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा, जीवन रक्षक दवाओं पर बड़ा कदम उठाते हुए 36 प्रकार की दवाओं को पूरी तरह कस्टम फ्री कर दिया गया है और 82 अन्य जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स में कमी की गई है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। महिलाओं को उद्योग धंधा शुरू करने के लिए आसान लोन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चमड़े के उत्पाद और देश में बने कपड़ों को सस्ता किया गया है, जिससे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

पूर्व अध्यक्ष गढ़वा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, विनोद कमलापुरी ने इस बजट को ऐतिहासिक करार दिया है और कहा है कि यह बजट देश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play