गढ़वा : 30 जनवरी 2025: कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड रांची के निर्देशानुसार आज गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय, गढ़वा के प्रांगण में जिला स्तरीय कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया है। यह आयोजन कृषि महाविद्यालय, गढ़वा (कृषि कार्यालय, गढ़वा के पीछे) के परिसर में किया जा रहा है।
इस अवसर पर गढ़वा जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे अपने फसल उत्पादों (कृषक प्रादर्श) के साथ इस मेले में भाग लें। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
मेले में भाग लेने वाले किसान कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं और कृषि संबंधी नई जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं।
कृषि विभाग ने सभी कृषक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।