गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई द्वारा भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित जनों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व को पोषित करने के साथ-साथ विश्व मार्गदर्शित करने की भी क्षमता रखती है। ऐसी स्थिति में हमें गर्व होता है कि हम इस पवित्र भारतवर्ष की धरा पर जन्म लिए हैं।
गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि संस्कार भारती का भारत माता पूजनोत्सव जब भी आता है तो हमें अपने राष्ट्र को स्वतंत्र करने में अपनी आहुति देने वाले समस्त बलिदानियों को याद दिला जाता है। उन हुतात्माओं के प्रति हमें अपनी श्रद्धा निवेदित करनी चाहिए।
गढ़वा जिला इकाई के नाट्य विधा संयोजक जेपी रमण ने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि अपने राष्ट्र को परम वैभव तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।
धन्यवाद ज्ञापन गढ़वा जिला इकाई के मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा ने किया।
भारत माता की आरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ।