whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया झंडोत्तोलन, जनता से जुड़ाव की पेश की मिसाल

location_on गढ़वा access_time 28-Jan-25, 08:48 PM visibility 604
Share



गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया झंडोत्तोलन, जनता से जुड़ाव की पेश की मिसाल
पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिले में विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय पर्व का गौरव बढ़ाया। उन्होंने सुबह 9:15 बजे अपने कल्याणपुर आवास से ध्वजारोहण की शुरुआत की और क्रमवार रूप से साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन, झामुमो जिला कार्यालय, और कृषि बाजार समिति प्रांगण में झंडा फहराया।

पूर्व मंत्री ठाकुर ने अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान लगातार 5 वर्षों तक जिला मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया। इस वर्ष पद पर न रहते हुए भी उन्होंने मुख्य समारोह में शामिल होकर अपनी जिम्मेदारी और जनता से जुड़ाव का परिचय दिया।

Advertisement
उन्होंने कहा कि मंत्री पद न रहने के बावजूद वे हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, "जब तक मिथिलेश है, तब तक मैं हर कठिनाई और खुशी में अपने लोगों के साथ रहूंगा।" उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की और युवाओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

जहां-जहां झंडोत्तोलन हुआ, वहां बच्चों और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल और शिक्षक संघ भवन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं झामुमो जिला कार्यालय और कृषि बाजार समिति प्रांगण में बड़ी संख्या में लोगों ने ध्वजारोहण में भाग लिया।

Advertisement

समाजसेवा का संकल्प

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल जनता की सेवा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पद के बिना भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे और जनता के हर सुख-दुख में उनकी भागीदारी बनी रहेगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play