whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931698
Loading...


कॉफ़ी विद एसडीएम : एसडीओ के आमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे अखबार बांटने वाले कर्मयोगी

location_on गढ़वा access_time 28-Jan-25, 08:37 PM visibility 370
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : एसडीओ के आमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे अखबार बांटने वाले कर्मयोगी
एसडीएम व अखबार विक्रेतागण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

 क्षेत्र के अखबार हॉकर्स ने एसडीओ के समक्ष रखीं अपनी शिकायतें व समस्यायें, सुझाव भी दिए

अखबार बांटने वाले जमीनी कर्मयोगियों की जीवटता को सलाम : एसडीओ

'इंडियन न्यूजपेपर्स डे' के अवसर पर सभी अखबार कर्मियों के योगदान को किया गया रेखांकित

 एक घंटे के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में इस सप्ताह की कड़ी में 'अखबार वितरण करने वाले' मेहनतकश और कर्मयोगी हॉकर्स को अनुमंडल कार्यालय में कॉफी पर आमंत्रित किया था। एसडीओ संजय कुमार के आमंत्रण पर आज क्षेत्र के 15 समाचार पत्र वितरक एसडीओ कार्यालय पहुंचे हुए थे।

सभी ने अपनी निजी एवं सामूहिक समस्याओं को संजय कुमार के समक्ष रखा, साथ ही शहर को लेकर कुछ सुझाव भी दिये।

प्रधानमंत्री आवास, जमीन विवाद व नागरिक सुविधाओं को लेकर रखी समस्यायें

इस एक घंटे के दौरान अखबार विक्रेताओं ने कई प्रकार की निजी समस्याएं और शिकायतें रखीं जिनमें सबसे ज्यादा समस्याएं गढ़वा अंचल को लेकर मिलीं। नामांतरण, लगान रसीद, ऑनलाइन अपडेशन आदि से जुड़े जो मामले आए उन सभी के बारे में एसडीओ ने मौके पर ही गढ़वा अंचल अधिकारी को निर्देशित करते हुए हॉकर्स द्वारा उठाई गई समस्याओं पर एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया। टंडवा निवासी दो सगे भाई विनोद गुप्ता और प्रमोद गुप्ता घर-घर अखबार बांट कर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे हैं, विनोद गुप्ता ने एसडीओ को बताया कि वे अपने पिता के समय से ही किराए पर रह रहे हैं, उन लोगों का एक छोटा सा प्लॉट है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल जाए तो उनका अपनाघर बन जाएगा।

इस पर नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित कर यथाशीय नियमानुसार कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया। इसके अलावा मईया सम्मान योजना, राशन कार्ड, साफ सफाई तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर समस्यायें उठाई गयीं।

पासवान टोला में पक्के रोड की मांग

नगवा मोहल्ला निवासी अखबार विक्रेता संजय रजक ने यहां के पासवान टोला में सड़क बनवाने की मांग की, उन्होंने बताया कि लगभग 100 लोगों की आबादी यहां रहती है फिर भी इस शहरी बस्ती में पीसीसी की बजाय अभी भी कच्चा रास्ता है। इस पर एसडीओ ने आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर यथाशीघ्र कार्रवाई होगी। 

इंडियन न्यूजपेपर्स डे की शुभकामनाएं दीं

संजय कुमार ने कहा कि "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम हर बुधवार को होता है किंतु 'इंडियन न्यूजपेपर्स डे' को समर्पित करते हुए इस कार्यक्रम को 28 जनवरी यानि मंगलवार को रखने तथा इस कार्यक्रम में न्यूज़पेपर व्यवसाय से जमीनी स्तर पर जुड़े इन कर्मयोगियों को बुलाने का निर्णय लिया गया था।

उन्होंने न्यूजपेपर्स डे की पूर्व संध्या पर न केवल अखबार विक्रेताओं बल्कि अखबार से जुड़े सभी स्तर के कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

अखबार विक्रेता जमीनी कर्मयोगी हैं

उन्होंने कहा कि अखबार बांटने वाले साथी प्रतिदिन सूरज उगने से पहले लोगों के घर तक अखबार पहुंचाने में लग जाते हैं, और उनका यह सिलसिला सालों भर बिना रुके, बिना थके चलता रहता है। इसलिए वे सही मायने में कर्मयोगी हैं। उन्होंने कहा कि जिस निरंतरता और समयबद्धता के साथ बिना थके ये लोग अपना काम करते हैं उनकी यह जीवटता सलाम करने योग्य है।

 घर-घर पहुंच, फीडबैक के लिए सटीक स्त्रोत

संजय कुमार ने सभी अखबार विक्रेताओं से कहा कि उन लोगों की गली-चौराहा तक ही नहीं बल्कि घर-घर तक पहुंच होती है, प्रतिदिन एक ही रूट और एक ही समय पर आने जाने के कारण उनका फीडबैक जमीनी सूचना का सबसे बड़ा स्रोत हो सकता है।

शहर की किस गली कूचे में किस प्रकार की समस्या है इसका सकारात्मक फीडबैक देकर शहर के विकास में अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं शहर की कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी समय समय पर जरूरी सूचनाओं को प्रशासनिक स्तर तक पहुंचा कर शहर की शांति व्यवस्था में अपना योगदान दे सकते हैं।

 इस दौरान नवल तिवारी,सत्येंद्र दुबे, विकास महतो, श्रवण राम, विनोद गुप्ता, करण रजक, ओमप्रकाश महतो, संजय रजक, मनोज बैठा, धीरेंद्र मिश्रा अर्जुन मेहता सुनील राम आदि ने अपने विचार रखे। सभी अखबार विक्रेताओं ने कहा कि यह उनके जीवन का पहला अवसर है जब किसी अधिकारी ने उन्हें अपने यहां बुलाकर इस तरह समय और सम्मान दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play