गढ़वा :
लोकतंत्र, संविधान और आजादी पर बढ़ते हमलों पर होगी चर्चा
भाकपा माले का पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन 22 जनवरी 2025 को बन्धन मैरेज हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कन्वेंशन में राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राज्य सचिव मनोज भक्त, लातेहार जिला सचिव बिरजू राम, किसान नेता डॉ. बी.एन. सिंह, और पलामू जिला सचिव रविन्द्र भुइयां सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में "जोहार झारखंड" अभियान के तहत लोकतंत्र, संविधान और आजादी पर बढ़ते हमलों पर गहन चर्चा होगी। इस दौरान वक्ता कॉरपोरेट-फासीवादी मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने और मनुस्मृति थोपने के प्रयासों की आलोचना करेंगे।
कन्वेंशन में गढ़वा जिला कमिटी, सभी एरिया, प्रखंड और लोकल कमिटी के सदस्य भाग लेंगे। यह जानकारी भाकपा माले के जिला सचिव कालीचरण मेहता ने जारी की है।