गढ़वा :
जीएन कॉन्वेंट स्कूल में सीनियर छात्रों के बीच परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
गढ़वा। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में "स्वामी विवेकानंद के विचार: सदैव विश्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत" विषय पर सीनियर लेवल के छात्र-छात्राओं के बीच एक प्रेरणादायक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद एम.पी. केशरी और उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
अपने संबोधन में निदेशक एम.पी. केशरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्भुत स्रोत है।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके कर्मयोग, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा जैसे आदर्शों पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को गौरवशाली स्थान दिलाया। उनका संदेश युवाओं को आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मंच संचालन बी.के. ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निरा शर्मा ने दिया।