whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23220945
Loading...


स्वामी विवेकानंद के विचारों पर परिचर्चा, युवाओं को मिली प्रेरणा

location_on गढ़वा access_time 20-Jan-25, 06:53 PM visibility 250
Share



स्वामी विवेकानंद के विचारों पर परिचर्चा, युवाओं को मिली प्रेरणा
उपस्थित विद्यार्थी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में सीनियर छात्रों के बीच परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

गढ़वा। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में "स्वामी विवेकानंद के विचार: सदैव विश्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत" विषय पर सीनियर लेवल के छात्र-छात्राओं के बीच एक प्रेरणादायक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद एम.पी. केशरी और उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

अपने संबोधन में निदेशक एम.पी. केशरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्भुत स्रोत है।

उनके विचार युवाओं को समाज और देश सेवा की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि दृढ़संकल्पित हो जाए, तो समाज की कुरीतियों को समाप्त कर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके कर्मयोग, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा जैसे आदर्शों पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को गौरवशाली स्थान दिलाया। उनका संदेश युवाओं को आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मंच संचालन बी.के. ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निरा शर्मा ने दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों वीरेंद्र शाह, खुर्शीद आलम, विकास कुमार, नीर शर्मा, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, ज्योति तिवारी, शिवानी कुमारी, पूजा प्रकाश और संतोष प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।




Trending News

#1
राजकीय मध्य विद्यालय मेढ़ना कला में सहायक शिक्षक रविरंजन चौबे सेवानिवृत्त

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:32 AM

#2
लकड़ी व कोयले से जमीन व दीवारों पर चित्र उकेरती अंजलि बनी चित्रकार

location_on गढ़वा
access_time 04-Feb-25, 09:54 AM

#3
गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता: सोना-चांदी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:20 PM

#4
गढ़वा में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो लोग गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 30-Jan-25, 09:39 PM

#5
साईं नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान, 60 मरीजों का सफल इलाज

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:12 PM


Latest News

लकड़ी व कोयले से जमीन व दीवारों पर चित्र उकेरती अंजलि बनी चित्रकार

location_on गढ़वा
access_time 04-Feb-25, 09:54 AM

गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता: सोना-चांदी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:20 PM

साईं नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान, 60 मरीजों का सफल इलाज

location_on गढ़वा
access_time 03-Feb-25, 09:12 PM

राजकीय मध्य विद्यालय मेढ़ना कला में सहायक शिक्षक रविरंजन चौबे सेवानिवृत्त

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:32 AM

मोदी सरकार का ऐतिहासिक बजट: भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कल्याणकारी बजट

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:29 AM

बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान : सीए दिवाकर सिन्हा

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:25 AM

चुनावी बजट में झारखंड की अनदेखी : झामुमो प्रवक्ता का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 02-Feb-25, 05:21 AM

सहिजना से 45 सदस्यीय टीम महाकुंभ स्नान के लिए हुई रवाना

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-25, 11:45 PM

ऐतिहासिक बजट : विनोद कमलापुरी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-25, 11:31 PM

रक्तदान से बचाई जान : मोहित चौधरी ने 8वीं बार किया रक्तदान, बने समाज के प्रेरणास्रोत

location_on गढ़वा
access_time 31-Jan-25, 07:24 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play