whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26901633
Loading...


सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत, एक युवक घायल

location_on गढ़वा access_time 31-Oct-24, 11:13 AM visibility 734
Share



सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत, एक युवक घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पहली घटना चिनियां थाना क्षेत्र के परसाखांड़ गांव की है, जहां जीतेंद्र राम (पिता मुनि राम) अपनी मोटरसाइकिल से रणपुरा गांव स्थित ननिहाल गया था। रणपुरा गांव में अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना नगर ऊंटरी मार्ग पर हेनो मोड़ स्थित एसबीआई बैंक के पास हुई। बुधवार को टेंपो की चपेट में आकर सपही गांव के बजना टोला निवासी बसिया देवी (55 वर्ष), पत्नी विश्वकर्मा उरांव, की मौत हो गई। बसिया देवी बैंक से पैसा लेने के बाद टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रही थी, जब एक टेंपो ने उसे धक्का मार दिया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन एंबुलेंस में गढ़वा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इन घटनाओं के बाद परिजनों में शोक की लहर है, वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play