whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

झारखंड की खनिज संपदा लूटने के लिए बेचैन है भाजपा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 30-Oct-24, 05:37 PM visibility 722
Share



झारखंड की खनिज संपदा लूटने के लिए बेचैन है भाजपा : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल में झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित 2000 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा : मेराल के बंका रोड मोड़ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों से विभिन्न पार्टियों को छोड़कर 2000 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा झारखंड की खनिज संपदा लूटने के लिए बेचैन है। पांच साल सत्ता से बाहर रहना भाजपा को पच नहीं रहा है।
Advertisement
यही कारण है कि केंद्र सरकार इडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर झारखंड की सत्ता पर काबिज होना चाहती है। झारखंड वासियों के लिए बेहतर कार्य कर रहे, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं को हक, अधिकार प्रदान कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने बेवजह जेल भेज दिया। मंत्री ने कहा कि गरीबों की सेवा करने के लिए वे टूट सकते हैं लेकिन झुक नहीं सकते। हर हाल में झारखंड की बेहतरी और गढ़वा का विकास एवं जनता को हक अधिकार दिलाने का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के किसानों का दो लाख रूपये कर्ज माफ कर दिया। गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ करते हुए 200 यूनिट बिजली फ्री कर दिया। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक हजार रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रूपये कर दिया।
Advertisement
जनहित में किये जा रहे बेहतर कार्यां से भाजपा की नींद उड़ गई है। भाजपा गरीबों का अधिकार लूटकर खुद हड़पना चाहती है। झारखंड की जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा पर भाजपा की गिद्ध दृष्टि जमी हुई है। इसलिए सभी नियम कानून को ताक पर रख कर झारखंड की सत्ता प्राप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने किसी को 10 साल, किसी को 17 साल मौका दी। सभी ने गढ़वा को खोखला बना दिया है। गढ़वा के माथे पर पूर्व से लगे पिछड़ेपन के कलंक को मैने अपने कार्यकाल में मात्र तीन वर्षां के अंदर धो डाला। गढ़वा अब विकसित जिलों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। जनता इस बार पुनः मौका दे तो वे गढ़वा को विकसित जिलों की श्रेणी में सबसे अग्रणी बना देंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी से चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से संजय भगत, अतहर अली, मो. अली उर्फ लाला, विरेंद्र साव, महेंद्र प्रसाद, रामसागर मेहता, इलहाक अंसारी, रेयाज अंसारी, सफदर अंसारी, मानदेव बैठा, रमेश बैठा, अजीज अंसारी, सुरेंद्र गोस्वामी, अभिषेक मेहता, विवेक सिंह, नरसिंह पासवान, शंभु साव, गोलू प्रसाद, सत्यम मल्होत्रा, आशिक अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play